Contact : Dr. Sunil Jogi
A-28, Nand Niketan, Panchsheel Vihar, New Delhi-17.
Website: www.kavisuniljogi.com
E-mail : kavisuniljogi@gmail.com
contact@hasyakavisammelan.com
Phone : +91 098 1100 5255, 099 6840 5860
~ Jogi ke vyang baan ~
You are here: Home > Dr. Jogi ke vyang baan
 
 


जोगी के व्žयंग्žय बाण

पहली महिला राष्žट्रपति

राष्žट्रपति पद के लिए, थी टक्žकर की बात
प्रžतिभा ताई से मिली, शेखावत को मात
शेखावत को मात, बन गईं पहली नारी
राष्žट्रपति के पद की, भारत में अधिकारी
सोनिया,माया,ममता,जयललिता आई हैं
राजनीति में अब तो महिलाएं छाई हैं ।

ददुआ का सफाया

ईश्žवर के घर देर है, मगर नहीं अन्žधेर
एस.टी.एफ. ने कर दिया, देखो ददुआ ढेर
देखो ददुआ ढेर, साथ में बारह मारे
डाकू होते हैं, मानवता के हत्žयारे
ऐसे आपरेशन चलने दो, कभी न रोको
अब ददुआ के बाद, ठोकिया को भी ठोको ।

कलाम की विदाई

पद की गरिमा को बढा, किया जगत में नाम
राष्žट्रपति पद से हुए, देखो विदा कलाम
देखो विदा कलाम, सभी बच्žचों के प्žयारे
रक्षा संग सुरक्षा, शिक्षा के उजियारे
जनता वोट डालने का, गर अवसर पाती
तो कलाम जी को ही, राष्žट्रपति बनवाती ।

करोड.पति कैन्žटीनवाला

नेता भ्रष्žटाचार की, बजा रहे हैं बीन
अरबों खरबों खा गया, चला रहा कैन्žटीन
चला रहा कैन्žटीन, विधानसभा थी दिल्žली
शीला जी की उड. गई, पूरे देश में खिल्žली
गाडी, बंगले, प्žलॉट, कहां से इतना पाया
रोज पड. रहे छापे, अब तक हाथ न आया ।

संजय को जेल

असली में तो फिल्žम ने, किया बहुत ही खेल
मगर जिन्žदगी में हुई, गांधी गीरी फेल
गांधी गीरी फेल, सजा संजय ने पाई
कट्टर कोडे ने की, सबकी खूब पिटाई
जेल हुई संजय को, फिल्žम जगत मुरझाया
सुधरे मुन्žना भाई को, अब छोड. दो भाया ।

बिहार में बाढ.

जनता डूबी बाढ. में, नेता सब हरषांए
बाढ. राहत के नाम पर, मिल जाए तो खांए
मिल जाए तो खाएं, भाग्žय से मौका आया
चूक गये तो हाथ मलेंगे, राम लुभाया
लेकर हेलीकॉप्žटर दिन भर, घूम रहे हैं
और बाढ. राहत की, राशि चूम रहे हैं ।

 
Copyright © 2006-2007 http://www.hasyakavisammelan.com All rights reserved.
This site is best viewed at 1024*768 resolution.
Designed by WEBDRISHTI